शिक्षित महिलाएँ होती हैं समाज का आधार

Educated women are the basis of society

महिलाओं का शिक्षित होना बेहद जरूरी है। जब बच्चे छोटे होते हैं, तो उनकी पहली गुरु उनकी माँ होती है। इसलिए, एक महिला यदि अच्छी शिक्षा प्राप्त करती है, तो उसके बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित होता है। माँ अपने बच्चों को सही मार्गदर्शन दे सकती है और उन्हें सही राह पर चलने में मदद कर सकती है। शिक्षा का मतलब सिर्फ अकादमिक ज्ञान होना नहीं होता। शिक्षित होने से व्यक्ति जीवन में सफल होता है और अपनी समस्याओं का समाधान तलाश सकता है। शिक्षित महिला अपने परिवार और समाज के लिए भी उपयोगी होती है। जब तक महिलाओं को शिक्षित नहीं किया जाता, समाज में जाति, धर्म, लिंग आदि के आधार पर भेदभाव करना जारी रहेगा।

महिलाओं की असहायता और अज्ञानता से होने वाली समस्याएँ हमेशा देखी जाती हैं। उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना और उन्हें शिक्षित करना बहुत जरूरी है। यह उन्हें आत्मविश्वास देगा और उन्हें अपने अधिकारों का सम्मान करने में मदद करेगा। इसलिए, हमें महिलाओं के शिक्षित होने का समर्थन करना चाहिए। यह समाज को सक्षम बनाएगा। आज के समय में भारतीय समाज में लड़कियों को शिक्षा के माध्यम से सशक्तिकरण दिया जा रहा है। अधिकतर लोगों के दिमाग में यह धारणा थी कि लड़कियों को शिक्षा की जरूरत नहीं है। लेकिन इस धारणा के साथ साथ समय ने अपना रंग बदला है। आज देश में लड़कियों को शिक्षा देने की आवश्यकता सभी जातियों व परिवारों में समान रूप से महसूस की जाने लगी है।

उदाहरण के लिए, वर्तमान समय में यदि लड़कियों की शादी की बात आती है, तो हर परिवार लड़की से नौकरी करने की अपेक्षा भी रखता ही है। लड़की घर के कार्यों में दक्ष होने के साथ साथ चार पैसे भी कमाना जानती हो, बात तभी आगे बढ़ती है। अब पैसे कमाने के लिए शिक्षा तो जरूरी है ही। दूसरी तरफ एक धारणा यह भी है कि शादी के बाद लड़कियों को घर के काम के लिए ही बनाए रखने की तरफ रुख करते हैं। ऐसे लोगों के दिमाग में यह धारणा होती है कि लड़कियों की शादी के बाद उन्हें घर में ही रहकर घर के काम करने के लिए तैयार होना चाहिए।

लेकिन इस सोच को बदलना हमारी समाज की जिम्मेदारी है। आज के दौर में लड़कियों को उच्च शिक्षा देकर उन्हें आगे की दुनिया में सफल होने का मौका दिया जाना चाहिए।

लेकिन आज की तारीख में भी कुछ लोग महिलाओं की शिक्षा के विरोध में हैं। वे सोचते हैं कि महिलाओं का घर संभालना और बच्चों की देखभाल करना ही उनका काम होता है। महिलाओं की शिक्षा से उन्हें अपने अधिकारों के बारे में जानकारी होती है। वे समाज में अपनी जगह बना सकती हैं । समाज में अधिक महिलाओं को शिक्षित करने से उन्हें स्वयं को स्वावलंबी बनाने की क्षमता मिलती है। महिलाओं के लिए शिक्षा एक ऐसा महत्वपूर्ण विषय है, जो समाज में महिलाओं के विकास और समृद्धि के लिए बहुत जरूरी है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि आजकल शिक्षा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और यह समाज के विकास में बहुत अहम् है।

आज के परिवेश में हम यह निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि महिलाओं की शिक्षा बहुत अधिक महत्वपूर्ण है, जिससे वे स्वयं के अस्तित्व को बना सकें। समाज में अपनी एक अलग पहचान बना सकें। महिलाओं को शिक्षित करना हमारी समाज की नारी शक्ति को मजबूत बनाता है और समाज को आगे बढ़ाता है। इसलिए, हमें महिलाओं की शिक्षा को महत्व और इसे बढ़ावा देना चाहिए।

Share